Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
  • UTTARAKHAND NEWS

नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026 1 minute read
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के संतला देवी मंदिर के समीप नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इससे संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव सिंचाई को विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नून नदी पर झील का निर्माण होने से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की लाखों की आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इसके साथ ही संतला देवी क्षेत्र पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएम घोषणा के तहत सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों सहित अन्य सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, मुख्य अभियंता शंकर शाह, ईई सचिन शर्मा, ईई पुरुषोत्तम, ईई पीएल नौटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
Next: उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Related Stories

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू November 17, 2026
  • नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ November 17, 2026
  • प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की November 17, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
  • UTTARAKHAND NEWS

नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.