Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न, सूर्य प्रकाश एवं भार्गव के नेतृत्व में टीम का गठन
  • UTTARAKHAND NEWS

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न, सूर्य प्रकाश एवं भार्गव के नेतृत्व में टीम का गठन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 2, 2026 1 minute read
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न, सूर्य प्रकाश एवं भार्गव के नेतृत्व में टीम का गठन
.

देहरादून-स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई देहरादून के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों व जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल ने इस अवसर पर नवनियुक्त यूनियन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि एसयूडब्ल्यूजे की देहरादून इकाई पत्रकारिता के आदर्शों को कायम रखते हुए एक मिसाल कायम करेगी।
राजपुर रोड स्थित नारायण मुनि भवन में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई देहरादून के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती संतोष आनंद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एसयूडब्ल्यूजे जिला इकाई देहरादून के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की दशा-दिशा निर्धारण में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकार की लेखनी आज भी लोगों के लिए विश्वसनीयता की कसौटी है।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ प्रदेश संघ प्रचारक संजय जी ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता के उद्देश्यों को कायम रखना समाजिक हित के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। पत्रकारिता के पुरातन समय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य व्यक्तिगत हित न होकर देश हित के लिए होना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार एवं एसयूडब्ल्यूजे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने जिला इकाई देहरादून के पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के साथ की जाए जिससे पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे।
कार्यक्रम में राज्य पत्रकार संरक्षण समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, शिक्षाविद् एवं पत्रकार सतेन्द्र चौहान, उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह बिष्ट आदि ने भी एसयूडब्ल्यूजे यूनियन की देहरादून इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में समापन पर एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार नारायण भट्ट एवं चेतन सिंह खड़का और जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पवन रावत ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव सतीश कुमार पुण्डीर, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सती, जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर कुमार, पत्रकार उमाशंकर कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष नीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा, विधि सलाहकार मनु सब्बरवाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय सुमिताभ, कपिल गर्ग, चिरंजीव सहगल, आदित्य मलिक, लक्ष्मी बिष्ट, इन्द्र कुमार अरोड़ा, निधि अरोड़ा, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, चन्द्रकला काला सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट 
Next: ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी

Related Stories

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026

RECENT POSTS

  • सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर September 21, 2026
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद September 21, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी September 21, 2026

You may have missed

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.