Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
  • UTTARAKHAND NEWS

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 16, 2026 1 minute read
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
.
  • पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू अभियान, लापता दो लोगों की तलाश जारी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों से समन्वय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी के स्तर को कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी से टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों के आगे बढ़ने और प्रभावित हिस्सों में गहन खोजबीन करने के लिए रास्ता सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के भीतर फंसी मशीनों एवं अन्य भारी अवरोधों को हटाने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की मदद से फंसी मशीनों को बाहर निकालने का प्रयास तेजी से जारी है, ताकि रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सके। मलबे और प्रभावित हिस्सों को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित सभी स्थानों पर बारीकी से खोजबीन की जा रही है।

रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के भीतर प्रत्येक संभावित स्थान को चिन्हित कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और ऐसे सभी हिस्सों की भी गहन जांच की जा रही है, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए टीमों द्वारा लगातार आगे बढ़कर खोजबीन की जा रही है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के माध्यम से हादसे के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। वहीं, टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बना युवा वर्ग
Next: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का किया आह्वान

Related Stories

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू November 17, 2026
  • नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ November 17, 2026
  • प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की November 17, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
  • UTTARAKHAND NEWS

नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.