Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026 1 minute read
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
.

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।

इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक मौजूद थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां November 18, 2026
  • देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प November 18, 2026
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू November 17, 2026

You may have missed

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.