Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026 1 minute read
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित
.

PIB DDN-बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संस्था के कार्यालय परिसर—नं. 7, जी.बी.ओ. कंपाउंड, सर्वे ऑफ इंडिया, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के बढ़ते प्रयोग को बढ़ावा देना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दैनिक प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना और भारत सरकार के राजभाषा नियमों एवं दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराना रहा।

राजभाषा हिंदी कार्यशाला में श्री महिमानंद भट्ट, पूर्व प्रबंधक, राजभाषा ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के महत्व एवं राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने बताया कि दो सत्रों में प्रशासनिक पत्राचार, नोटिंग, ड्राफ्टिंग और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सीबीसी देहरादून एवं पीआईबी देहरादून के कर्मचारियों के लिए हिंदी पखवाड़े के तहत टाइपिंग, टिप्पणी, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होंगी।

श्री भट्ट ने कहा “प्रशासनिक पत्राचार और फाइल नोटिंग में राजभाषा का सरल रूप अपनाना अनिवार्य है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम बिना किसी झिझक के दैनिक सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता दें।”

पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि “डिजिटल युग में हिंदी का प्रयोग और भी सुलभ हो गया है। आधुनिक तकनीकों और डिजिटल साधनों की सहायता से हम अपने दैनिक शासकीय कार्यों में राजभाषा के प्रतिशत को तेजी से बढ़ा सकते हैं।”

राजभाषा हिंदी कार्यशाला में केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून समेत पीआईबी देहरादून के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
Next: मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख

Related Stories

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख September 17, 2026
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित September 16, 2026
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं September 16, 2026

You may have missed

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला की गई आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 16, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.