Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026 1 minute read
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित
.

देहरादून-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखंड शासन खजान दास की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित सहायता योजना के अंतर्गत ’06 पात्र परिवारों को प्रति परिवार ₹50,000 की दर से कुल ₹3,00,000 की सहायता राशि’ वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए ’22 वृद्धावस्था पेंशन, 06 विधवा पेंशन तथा 02 दिव्यांग पेंशन’ की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार शिविर में कुल 30 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया।

शिविर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया। साथ ही, नशा मुक्ति की शपथ के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

Related Stories

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित October 13, 2026
  • जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश October 13, 2026
  • अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस October 12, 2026

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.