Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026 1 minute read
किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी
.

देहरादून-कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने धामी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किए जाने के क्रम में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। सरकार के 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड कृषि, बागवानी और किसान कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के परिणामस्वरूप उत्तराखंड ने किसानों की आय बढ़ोतरी के मामले में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। वहीं, 4.5 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा तथा कृषि स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की पारंपरिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडुवा का खरीद मूल्य 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। प्रदेश के जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की संख्या 9 से बढ़कर 27 हो गई है। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिली है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बागवानी के विकास के लिए 1,200 करोड़ रुपये की योजनाओं के माध्यम से सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 70 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। पॉलीहाउस के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान और 80 प्रतिशत तक अनुदान से पर्वतीय क्षेत्रों के किसान सालाना लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। वहीं, महक क्रांति के माध्यम से 91 हजार से अधिक किसानों को सुगंधित खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुफ्त नहर सिंचाई और महिला स्वयं सहायता समूहों को 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती की लागत कम करने की दिशा में भी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहित किया गया है। प्रदेश के 53 हजार डेयरी किसानों को दूध पर 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि तथा गंगा गाय योजना के तहत महिलाओं को गाय खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के 550 से अधिक पशुपालकों से आईटीबीपी द्वारा 11 करोड़ रुपये से अधिक की सीधी खरीद की गई है। वहीं, 170 करोड़ रुपये की मत्स्य प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल रहा है और उत्तराखंड की ट्राउट मछली विदेशी बाजारों तक पहुंच रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में कृषि और बागवानी को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तीकरण विकसित उत्तराखंड के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
Next: दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Related Stories

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
  • UTTARAKHAND NEWS

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
  • UTTARAKHAND NEWS

‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच November 27, 2026
  • किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी November 27, 2026
  • ‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े November 27, 2026

You may have missed

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
  • UTTARAKHAND NEWS

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
  • UTTARAKHAND NEWS

‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.