Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026 1 minute read
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
.

देहरादून-जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची पर 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

उन्होंने बताया कि 04 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 16,316 पुरुष, 19,563 महिला एवं 04 ट्रांसजेंडर सहित कुल 35,883 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, 961 पुरुष, 969 महिला एवं 04 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,934 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 03 अक्टूबर 2026 से पूर्व जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद 12 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला एवं 50 ट्रांसजेंडर सहित कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं, जिनमें 8,776 पुरुष एवं 487 महिला मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एफएलसी के उपरांत 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि मतदाता मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा के अरविंद जैन, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा एवं उपेन्द्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Next: प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Related Stories

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू November 17, 2026
  • नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ November 17, 2026
  • प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की November 17, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
  • UTTARAKHAND NEWS

नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रमुख सचिव, वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.