Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026 1 minute read
मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
.

देहरादून-उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन एवं माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पांचवें संस्करण ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन आगामी 26 नवंबर को देहरादून स्थित लक्षमणपुरी मसूरी में होगा। समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन एवं समापन कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को सुबखोली से होते हुए मसूरी बाईपास तिराहे स्थित लक्ष्मणपुरी में होगा।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को सुबखोली एवं फिनिशिंग प्वाइंट पर चिकित्सकीय टीम तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को रैली मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा।

शिक्षा विभाग को रैली के समापन अवसर पर मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता के फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को स्वयंसेवकों तथा पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

खेल विभाग को आवश्यकतानुसार खेल प्रशिक्षकों की तैनाती तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फिनिशिंग प्वाइंट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सुबखोली से फिनिशिंग प्वाइंट एवं मसूरी तक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया।

नगर पालिका परिषद मसूरी को रैली मार्ग पर साफ-सफाई, सफाई कर्मियों की तैनाती, डस्टबिन की व्यवस्था, मार्ग संकेतक बोर्ड एवं मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिनिशिंग प्वाइंट पर सामुदायिक साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, सीएमओ नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरंग, टीआई पुलिस नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Related Stories

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां November 18, 2026
  • देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प November 18, 2026
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू November 17, 2026

You may have missed

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से होगी शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ
  • UTTARAKHAND NEWS

नून नदी पर झील निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश, मसूरी और सहसपुर क्षेत्र की लाखों आबादी को मिलेगा पेयजल लाभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 17, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.