Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ बनाने में जुटी धामी सरकार, छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए उठाया जा रहा ये कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ बनाने में जुटी धामी सरकार, छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए उठाया जा रहा ये कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 2, 2025 1 minute read
.

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है, ताकि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जा सके और समाज में दीर्घकालिक बदलाव की नींव रखी जा सके.

इसी क्रम में आज देहरादून के नेहरूग्राम स्थित इंडियन एकेडमी पब्लिक स्कूल में विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड के सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, लत लगने के जोखिमों और इससे बचाव के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी.

इस अवसर पर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेशभर में स्कूली छात्रों को केंद्र में रखकर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त, जागरुक और सशक्त बनाया जा रहा है. स्कूली छात्रों को केंद्र में रखकर शुरू किया गया यह जागरुकता अभियान इस दिशा में एक मजबूत कदम है.

सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि यह मुहिम हर जिले, हर विद्यालय तक पहुंचे और एक जनांदोलन का रूप ले. उन्होंने कहा कि इस अभियान में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से ही दीर्घकालिक सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं. शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों में संवेदनशीलता एवं आत्मबल बढ़ाने वाले संवादों को प्रोत्साहित करें.

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य, CM धामी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि,मंत्री ने दी जीत की बधाई

Related Stories

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर July 12, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 12, 2026
  • सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी July 11, 2026

You may have missed

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 11, 2026
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.