Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • धराली में बादल फटने से मची तबाही, 60 लोग लापता – CM धामी ने दिए युद्ध स्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

धराली में बादल फटने से मची तबाही, 60 लोग लापता – CM धामी ने दिए युद्ध स्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 5, 2025 1 minute read
Share This Post

उत्तरकाशी। जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। यह घटना बड़कोट के पास की है। बादल फटने से पहाड़ी मलबा गांव में घुस गया। स्थानीय विधायक ने सूचना दी है। हादसे में 12 लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं 60 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने जताया दुख

धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एन.डी.आर.एफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर सीएम धामी ने कहा कि बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। हमारी सेना के लोग जिसमें NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग कोशिश कर रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए।

सभी के सकुशल होने की प्रार्थना

सीएम धामी ने आगे कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंची

वहीं SDRF पुलिस महानिरीक्षक अर्जुन मोहन जोशी ने कहा कि हमारी जो सबसे नजदीकी SDRF टीम थी, वह मौके पर पहुंच चुकी है। समन्वयात्मक तरीके से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। आस-पास की NDRF और सेना की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। SDRF हेडक्वाटर्स से बचाव उपकरणों को भी रवाना किया जा रहा है।

ऐसी एजेंसियां जो रेस्क्यू में मदद कर सकती हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। सभी टीमें मौके पर पहुंच रही हैं और समन्वयात्मक तरीके से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा बता दें कि बादल फटने के बाद एक नाला उफान पर आ गया और उसका पानी तेज़ी से पहाड़ी से नीचे की ओर बहने लगा। धराली मार्केट में भारी तबाही हुई है, दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

खीर गंगा नदी में आई बाढ़ ने दुकानों, वाहनों और स्थानीय ढांचे को बहा दिया। वीडियो में देखा गया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बाजार क्षेत्र में घुस आया। कई घरों की छतें ढह गईं और लोग सदमे में हैं।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर जताया दुख , मां गंगा से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.