Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • एसबीआई ने वित्तीय समावेशन के लिए शिविर किया आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

एसबीआई ने वित्तीय समावेशन के लिए शिविर किया आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2025 1 minute read
.

Pib DDN/हरिद्वार : वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोहनपुरा शाखा ने ग्राम पंचायत तंशीपुर के सहयोग से तंशीपुर गाँव, रूड़की में संतृप्ति शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक सभी जिलों के ग्राम पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे तीन माह के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।

शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाते खोलना, बचत खातों की पुनः केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत नामांकन बढ़ाना, नामांकन अद्यतन करना तथा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना था। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का दौरा एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय, देहरादून एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, हरिद्वार के अधिकारियों ने किया।

एसबीआई समावेशी विकास और डिजिटल साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आने वाले हफ्तों में आसपास के गाँवों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया CM धामी ने
Next: मंत्री गणेश जोशी ने बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.