Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर बारिश से उपजे हालातों की ली जानकारी, अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर बारिश से उपजे हालातों की ली जानकारी, अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 11, 2025 1 minute read
.
-नागरिकों से अपील, नदी किनारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहें
देहरादून-जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रातःकाल में ही शहर भ्रमण कर जलभराव स्थिति का जायजा लिया और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमों) को अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंच कर कमान संभाली। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। लगातार स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी टीमों को जलभराव क्षेत्रों पर गश्त लगाते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में पटवारी और कानूनगो क्षेत्र से अतिवृष्टि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से मूसलाधार बारिश से उपजे हालातो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है। इस दौरान डीएम ने जनपद में सड़क, विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की भी है।
रिस्पना क्षेत्र में आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी ने होटल शिवालिक द्रोणपुरी धर्मपुर देहरादून को राहत शिविर के रूप में अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए है। राहत शिविर में ठहरने वाले प्रभावितों को भोजन, पेयजल एवं कक्ष की व्यवस्था की गई है।
बारिश के कारण ब्रहमपुरी रोहिया नगर में 02 मकान और लक्ष्मण चौक नियर गोविन्द गढ़ पुल के समीप भी 01 मकान गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। पुरकुल राजपुर रोड़, ईश्वर विहार, केनाल रोड़, मलिक चौक, ब्रहमवाला, धोरण में पेड़ गिरने पर उनको हटाया जा रहा है। वहीं गुनियाला गांव के पास भूस्खलन की जानकारी मिलने पर लोनिवि, वन एवं विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तहसील सदर के अंतर्गत आईटी पार्क और ईश्वर विहार रायपुर में जलभराव से कुछ लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर सभी को सकुशल निकाला गया। मूसलाधार बारिश के कारण गणेश एन्क्लेव नेहरू ग्राम वार्ड-64, किशनपुर कैनाल रोड, नत्थनपुर, गुच्चुपानी, माजरा, विधानसभा क्षेत्र, विदांल झुग्गी, पथरिया पीर विजयपुर कॉलोनी, पटेल नगर, कालिदास रोड आदि 91 स्थानों पर जलभराव की सूचना मिलने पर क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों से डी-वाटरिंग हेतु कार्रवाई की गई। जनपद में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 राज्य मार्ग सुचारू है। जबकि जनपद के 346 ग्रामीण मार्गाे में से 14 मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध हुए है। जिन्हें खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धराली के ऊपर अधिक ऊंचाई के क्षेत्र में ग्लेशियर और ग्लेशियर लेक आदि का तत्काल विश्लेषण कर यथास्थिति से अवगत कराए जाने के निर्देश
Next: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

Related Stories

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ July 13, 2026
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी July 13, 2026
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर July 12, 2026

You may have missed

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.