Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • काशीपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

काशीपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 14, 2025 1 minute read
Share This Post

काशीपुर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारों विभाजन पीड़ितों एवं उनके परिजनों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान काशीपुर में बनने वाले विभाजन स्मृति स्थल का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि विभाजन का दंश झेलने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि 14 अगस्त का दिन हमें 1947 में हुए भारत विभाजन की विभीषिका और उस दौरान हुए कष्ट, बलिदान और पीड़ा की याद दिलाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय लाखों लोग अपने घर-परिवार, खेत-खलिहान और आजीविका छोड़कर पलायन करने को मजबूर हुए। हजारों लोगों की जानें गईं और कई परिवार हमेशा के लिए बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को इस ऐतिहासिक त्रासदी का स्मरण हो और हम सामाजिक वैमनस्य और दुर्भावना को खत्म कर एकता व सद्भाव की दिशा में बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे का निर्माण, विभाजन स्मृति स्थलों का निर्माण और अतिक्रमण हटाने के कार्य भी तेजी से जारी हैं।
कार्यक्रम में सूबे के कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी व लघु फिल्म का अवलोकन किया और बलिदानियों की आत्मशांति हेतु हवन यज्ञ में भाग लिया। मंत्री जोशी ने विभाजन के दौरान हुए बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है और केंद्र सरकार हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रही है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी विभाजन के दौरान हुए पलायन और कष्टों को याद किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धराली आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उत्तरकाशी के धराली में आई दैवीय आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक बाली, महापौर रुद्रपुर विकास शर्मा, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रा अनुष्का को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित
Next: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करते प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 12, 2026
बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने May 12, 2026
  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026

You may have missed

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 12, 2026
बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.