Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून, 15 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के कारगी चौक स्थित निजी संस्थान द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोक गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को उन अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र की सेवा में बलिदान देने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर हम उनके सपनों का भारत जरूर बना सकते हैं।‘‘

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित युवाओं से भी आह्वान किया कि वे देश की सेवा में योगदान दें और अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण व देशभक्ति को अपनाएं।

इस अवसर पर कैप्टन (सेनि) किशोर कुमार, कैप्टन (सेनि) गजेंद्र सिंह, सूबेदार (सेनि) वीरेंद्र सिंह, सूबेदार (सेनि) भजन सिंह, सूबेदार (सेनि) महेश बिष्ट, सूबेदार (सेनि) बलवंत सिंह, विनोद सिंह, दीपक उनियाल, सुदर्शन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवास में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
Next: सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.