Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 16, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी सभा को सम्बोधित करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी के कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अधिवेशन में अपने भाषण के अंतिम पंक्तियों में अटल जी ने कहा था कि “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।” इसी नारे को लेकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज देश में 28 राज्यों और 08 केन्द्रशासित प्रदेशें में से 21 में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोग दलों की सरकारें हैं।

काबीना मंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के समय अटल जी ने कहा था कि जो जवान माँ भारती की रक्षा में सीमा पर शहीद होंगे, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाऐगा और राजकीय सम्मान के साथ वहीं उनका दाह संस्कार होगा। देश के वीर जवानों और उनके परिवारजनों के बारे में यदि किसी ने सोचा तो वह अटल जी थे। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को गैस एजेन्सी एवं पेट्रोल पम्प आवंटित किये ताकि उनके परिवारजन सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सके। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा था। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल जी की रही थी। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज वन रैंक वन पेंशन भी अटल जी के देन है। भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल, ज्योति कोटिया, महामंत्री भावना चौधरी, आशीष थापा, अल्का कुल्हान, मनोज क्षेत्री, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, मोहन बहुगुणा, निर्मला थापा, अंकित जोशी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मानक ब्यूरो ने हरिद्वार जेल में स्वतंत्रता दिवस पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया
Next: अटल जी का जीवन देशभक्ति, समर्पण और सेवा का अनुपम उदाहरण है-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026

RECENT POSTS

  • जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम September 15, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति September 15, 2026
  • ’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’ September 15, 2026

You may have missed

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.