Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान पर हुई चर्चा
  • UTTARAKHAND NEWS

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान पर हुई चर्चा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB नैनीताल-यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान तक : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं की ओर” रखी गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड सरकार तथा विशिष्ट अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर रहे। इस अवसर पर एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी और प्रोफेसर डॉ. नवल लोहनी ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं के विषय में जानकारी दी।

पीसीएस अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग तक वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय उपलब्धियों को पहुंचाने में अत्यंत सहायक होते हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता में छाया, अब्दुल अहद, ओवैस, दिव्यांशी और अंकिता विजेता बने, जबकि एकल गीत प्रतियोगिता में आदित्य, योगिता, वैभव, विधि और कार्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, रिया, देवेश और योगिता को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। सीबीसी नैनीताल द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत पर शोभा चारक ने विशेष प्रस्तुति दी, जबकि शर्मिंष्ठा बिष्ट ने अपने सुरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

अंत में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी-सीएम धामी
Next: थराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.