Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट गोरखाली सुधार सभागार में आज़ाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को उनकी 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल आज़ाद हिंद फ़ौज के पहले गोरखा सैनिक थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1913 को डोईवाला (देहरादून) में जन्मे दुर्गा मल्ल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखा मिलिट्री मिडिल स्कूल (वर्तमान गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज) से प्राप्त की और बाद में आज़ाद हिंद फ़ौज की गुप्तचर शाखा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त 1944 को मेजर दुर्गा मल्ल दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुस्कुराते हुए फाँसी के फंदे पर झूल गए और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मंत्री ने उनके साहस और त्याग को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने और शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, नेपाली भाषा समिति अध्यक्ष मधुसुदन शर्मा, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, दिनेश उपाध्याय, दीवान सिंह, पूजा शर्मा, मनोज क्षेत्री, पुष्पा क्षेत्री, माया थापा, मीनू क्षेत्री, सपना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की
Next: लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.