Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” का सपना हो रहा साकार – सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” का सपना हो रहा साकार – सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2025 1 minute read
Share This Post
  • पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान
  • प्रति वर्ष 10 लाख आय का लक्ष्य रखा गया है निर्धारित
  • धामी सरकार के सहयोग से कोट ब्लॉक में की जा रही लिलियम फूलों की खेती

पौड़ी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का संकल्प अब धरातल पर खिलता नज़र आ रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक की महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इन फूलों की खुशबू अब न केवल खेतों में, बल्कि महिलाओं के जीवन में भी उम्मीद और समृद्धि की महक भर रही है।

उद्यान विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनएचएलएम के संयुक्त प्रयासों से कोट ब्लॉक में 22 पॉली हाउस बनाए गए हैं। पहले चरण में आठ पॉली हाउसों में महिला समूहों ने हॉलैंड से आयातित ओरिएंटल और डांसिंग स्टार वैरायटी के बल्ब लगाए हैं।

महिलाओं को जिला योजना से 50 प्रतिशत अनुदान, उत्पादन से लेकर विपणन तक हर स्तर पर सहयोग और बाज़ार उपलब्ध कराने की गारंटी सरकार द्वारा दी जा रही है। ए-ग्रेड लिलियम की कीमत 80 रुपये, बी-ग्रेड 70 रुपये और सी-ग्रेड 60 रुपये तक तय की गई है। इससे यहां की महिलाएं प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक की आय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा –

उत्तराखण्ड की मातृशक्ति हमारे राज्य का वास्तविक बल है। कोट ब्लॉक की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। यह सिर्फ फूलों की खेती नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है। हमारी सरकार हर बेटी और हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के सपने को साकार करने में हमारी मातृशक्ति सबसे बड़ी सहभागी बनेगी।
यह पहल न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण, नवाचार आधारित खेती और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की परिकल्पना को नई दिशा दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विज़न

हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड की हर बेटी और हर महिला अपने सपनों को पंख दे सके। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का मार्ग हमारी मातृशक्ति के साहस और मेहनत से ही प्रकाशित होगा। आज पौड़ी की धरती से जो खुशबू उठ रही है, वही कल पूरे उत्तराखण्ड की पहचान बनेगी।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धराली और थराली में संचालित खोज एवं बचाव अभियान की समीक्षा
Next: ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 10 बीआईएस स्टूडेंट चैप्टर्स और बीआईएस कॉर्नर का शुभारंभ

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.