Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पुस्तकालय का शिलान्यास
  • UTTARAKHAND NEWS

खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पुस्तकालय का शिलान्यास

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 29, 2025 1 minute read
.

देहरादून-राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में विधायक निधि वर्ष 2025-26 से स्वीकृत रुपये 15.67 लाख की लागत से बनने वाले बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल एवं पुस्तकालय के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल भी खेला।

मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने अप्रतिम समर्पण और लगन से न केवल हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उनकी उपलब्धियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी हैं। खेल से अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ता है, जो किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का युवा खेल जगत में नई पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, सरिता गौड, विद्यालय से शरद चंद्र बडोनी,़ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय संचार ब्यूरो, पिथौरागढ़ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में गणपति महोत्सव में लिया आशीर्वाद

Related Stories

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026

RECENT POSTS

  • सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी September 21, 2026
  • मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री September 21, 2026
  • आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न September 20, 2026

You may have missed

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.