Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 03 नयागांव में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर की डल झील में आयोजित पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उल्लेख किया, जिसमें पूरे देश से 800 से अधिक एथलीट्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा के संदर्भ में होनहार विद्यार्थियों के लिए बनाए गए “प्रतिभा सेतु” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शहडोल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से प्रधानमंत्री न केवल नई जानकारियाँ देते हैं, बल्कि समाजहित में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, राजेन्द्र कण्डवाल, कर्नल चौना, महेन्द्र नेगी सहित बूथ संख्या 03 की बूथ कमेटी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बरसात के कारण पीएमजीएसवाई की बाधित सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
Next: पोषण भी पढ़ाई भी: भारत के भविष्य के लिए खेल-आधारित शिक्षा-अन्नपूर्णा देवी

Related Stories

गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
  • UTTARAKHAND NEWS

गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’
  • UTTARAKHAND NEWS

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के भी केंद्र बन रहे हैं
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के भी केंद्र बन रहे हैं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई July 18, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’ July 18, 2026
  • उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के भी केंद्र बन रहे हैं July 18, 2026

You may have missed

गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
  • UTTARAKHAND NEWS

गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’
  • UTTARAKHAND NEWS

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के भी केंद्र बन रहे हैं
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के भी केंद्र बन रहे हैं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
’रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’
  • UTTARAKHAND NEWS

’रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 18, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.