Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 9, 2025 1 minute read
Share This Post

लैंसडाउन-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन पहुंचकर आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और इसकी गरिमा व भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह और शहीद सम्मान यात्रा 2.O की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे। इन बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी लाने के लिए दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के उपरांत 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद परिवारों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी। यह कदम शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दौरान गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उप जिलाधिकारी शालिनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी भट्ट सहित सैन्य अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AI से बदलेगा गाड़ियों का भविष्य: क्रीमकॉलर और एएसडीसी की रिपोर्ट
Next: हिमालय संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है सरकार – मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.