Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत को देश को समर्पित करेंगे भगत सिंह कोश्यारी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत को देश को समर्पित करेंगे भगत सिंह कोश्यारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 10, 2025 1 minute read
Share This Post

– खटीमा से होगा पोषण माह अभियान का शुभारंभ

– चित्र प्रदर्शनी, चेतना रथ और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट करेंगे समापन

PIB Dehradun-महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार से खटीमा में पोषण माह अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल द्वारा आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल ने जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पोषण गीत तैयार किया है, जिसे श्री कोश्यारी थारू विकास भवन, खटीमा से देश को समर्पित करेंगे। यह गीत पोषण के महत्व को रेखांकित करेगा और जनसाधारण को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करेगा।

नगर पालिका चेयरमैन रमेश जोशी और एसडीएम तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से पोषण चेतना रथ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शोभा चारक ने बताया कि सिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्लोगन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया, जबकि आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट और भूपेंद्र सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों में रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीसी और क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि
Next: मैं भागवत जी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ-नरेन्द्र मोदी

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.