Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है-मुख्यमंत्री पुष्कर
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है-मुख्यमंत्री पुष्कर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 14, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी,  संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न विकासपरक मांगों एवं स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करने और जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने में सहयोग का विधायकगणों से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और राहत-पुनर्वास कार्यों की गति तेज़ की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संतुलित और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को निकटता से सरकार तक पहुंचाएं और सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की पीएमजीएसवाई की समीक्षा, अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोलने के दिए निर्देश
Next: 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.