Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • केन्द्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 23, 2025 1 minute read
.

-पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए शामिल

-विषय विशेषज्ञ महिमानंदन भट्ट ने किया उद्घाटन

-राजभाषा हिंदी की संवैधानिक और व्यवहारिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा

PIB Dehradun-केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, देहरादून द्वारा एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन विषय विशेषज्ञ  महिमानंदन भट्ट, पूर्व प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला की बधाई दी और राजभाषा हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रयोग को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, संवैधानिक और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें “ऐतिहासिक एवं संवैधानिक दृष्टिकोण से राजभाषा की सामान्य जानकारी एवं हिंदी दिवस का महत्व” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इस सत्र के माध्यम से हिंदी दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक प्रावधानों और राजभाषा नीति के महत्व को समझा। द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक चला, जिसमें “कार्यालयी हिंदी का स्वरूप” विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में प्रतिभागियों को पत्राचार, नोटिंग, लेखन शैली तथा सरकारी कार्यों में हिंदी के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन हिंदी के प्रति रुचि और दक्षता को बढ़ाने में सहायक होते हैं तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार को और सशक्त बनाते हैं।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Health: CM धामी के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू
Next: देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.