Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए डोभालवाला क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक दिवस का कार्यक्रम न मानकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।”

अभियान में पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित नागरिकों ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए और नियमित कचरा निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर सभी ने शपथ ली कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने में निरंतर योगदान देंगे तथा “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री आशीष थापा, भावना चौधरी, वार्ड-10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा, पुष्पा बिष्ट, अजय कुमार, राजेश राजौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मिले दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के परिजनों से, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Next: दशहरा पर्व पर गोर्खाली समाज के वरिष्ठ नागरिकों से टीका ग्रहण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.