Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • गांधी जयंती पर स्वच्छता शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2025 1 minute read
.

नैनीताल/पिथौरागढ़-गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल और पिथौरागढ़ द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नैनीताल में जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलाकारों ने राम धुन और वैष्णव जन जैसी प्रस्तुतियों से वातावरण को प्रेरणादायी बनाया। साथ ही उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

पिथौरागढ़ में सीबीसी के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कार्यालय प्रांगण में स्वच्छता की शपथ ली और लोगों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात, सिनेमा लाइन क्षेत्र की सड़कों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया और सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी जयंती पर स्वच्छता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा 17 सितम्बर से चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना था।

नैनीताल के कार्यक्रम में सीबीसी नैनीताल के गोपेश बिष्ट, श्रद्धा गुरुरानी तिवारी, आनंद बिष्ट, डॉ. दीपा जोशी, शोभा चारक और दीवान सिंह मौजूद रहे। वहीं पिथौरागढ़ में सीबीसी के गोपाल सिंह, प्रवेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 13 परिवारों को राहत राशि के चैक सौंपे
Next: मसूरी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन November 22, 2026
  • फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव November 22, 2026
  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.