Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार
  • UTTARAKHAND NEWS

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 16, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के उन वीर सपूतों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को “सैन्य भूमि” कहा जाता है और यहां के प्रत्येक घर से कोई न कोई बेटा या भाई सेना में देश की सेवा कर रहा है। ऐसे में यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत देने वाला है, बल्कि यह सैनिक परिवारों के मनोबल को भी और अधिक सशक्त करेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए मिलकर कार्य कर रही है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 07 नवम्बर को हल्द्वानी में “उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान” की थीम आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की बैठक करते मंत्री गणेश जोशी
Next: मुख्यमंत्री ने 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा-मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Related Stories

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026
  • ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने May 11, 2026

You may have missed

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर
  • UTTARAKHAND NEWS

ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.