Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग, पिछले तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग, पिछले तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 26, 2025 1 minute read
.
देहरादून- पर्यटन-तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। बीते तीन साल उत्तराखंड में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे होम स्टे, होटल, ढाबा संचालकों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर परिवहन कारोबारियों तक की आजीविका को सहारा मिला है।
प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन- तीर्थाटन लगातार बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में बीते तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि उत्तराखंड का पर्यटन अब बहुआयामी हो चला है, पर्यटक बड़े शहरों और चुनिंदा हिल स्टेशन तक ही सीमित नहीं बल्कि दूर दराज के छोटे छोटे पर्यटक स्थलों तक भी पहुंच रहे हैं। इसी के साथ राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जम्पिंग, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में भी देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी भागीदारी बढ़ी है। इससे पर्यटन का लाभ प्रदेश के लाखों लोगों तक प्रत्यक्ष तौर पर पहुंच रहा है, इसमें होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे संचालक, परिवहन कारोबारी, महिला स्वयं सहायता समूह शामिल है। प्रदेश में इस समय छह हजार अधिक होम स्टे संचालक सीधे तौर पर बढी हुई पर्यटन गतिविधियों के सीधे लाभार्थी बनकर उभरे हैं।

तीर्थाटन भी बूम पर
प्रदेश में तीर्थाटन गतिविधियां भी काफी बढ़ गई है। इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में ही तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख को छू रही है। केदारनाथ, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस साल 4300 से अधिक घोड़े – खच्चर संचालकों ने अपनी सेवाएं दी। प्रदेश सरकार अब शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से भी पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में तीर्थाटन, पर्यटन तेजी से  बढ़ा है।

पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी आधार है। पर्यटन- तीर्थाटन का लाभ सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को मिलता है। इसलिए सरकार वर्षभर पर्यटन – तीर्थाटन गतिविधियों को जारी रखने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से उत्तराखंड में तीर्थाटन- पर्यटन को बल मिला है।
…..पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस” — राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल
Next: नई दिल्ली में CM रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

Related Stories

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग October 1, 2026

You may have missed

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान
  • UTTARAKHAND NEWS

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.