Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों को दिया जाएगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों को दिया जाएगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून– जनपद देहरादून के 28 प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों के समूह को प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के व्यवहारिक प्रशिक्षण से कृषक नई तकनीकों से परिचित होकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती राज्य के कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस प्रशिक्षण दल का नेतृत्व तहसीन खान एवं नूतन राणा, सहायक विकास अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में नाबार्ड योजनान्तर्गत 50 से 500 वर्गमीटर पॉलीहाउस हेतु कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जिसमें अब तक 300 कृषकों द्वारा 20 प्रतिशत कृषकांश जमा किया जा चुका है। प्रशिक्षण दल में देहरादून से 8, सहसपुर से 2, डोईवाला से 3, रायवाला से 4, विकासनगर से 2, कालसी से 3 तथा सहिया, त्यूनी, कोटी कनासर, चकराता, लांघा व थानों से एक-एक कृषक शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैन्ट विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड के सदस्य निरंजन डोभाल, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी सहित अनेक काश्तकार उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट
Next: एप्पल मिशन के तहत कृषकों की लम्बित राजसहायता जल्द होगी जारी, सत्यापन का कार्य हुआ प्रारम्भ: उद्यान मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 12, 2026
बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने May 12, 2026
  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026

You may have missed

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 12, 2026
बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.