Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट हेतु भारतीय मानक विषय पर कार्यक्रम आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट हेतु भारतीय मानक विषय पर कार्यक्रम आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 29, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB Dehradun-भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा बुधवार को होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट हेतु भारतीय मानक आई.एस. 2925 के संशोधन एवं सुधार पर उद्योग, उपभोक्ता और नियामक संस्थाओं के साथ विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल पेटवाल, अतिरिक्त आयुक्त, श्रम विभाग रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड तथा राजीव वैद, उपाध्यक्ष, पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अनिल पेटवाल ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मानक निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारखानों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में मानकीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी उद्योगों और उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे बीआईएस प्रमाणित उत्पादों का उपयोग करें, ताकि कार्यस्थलों पर सुरक्षा और गुणवत्ता की संस्कृति और मजबूत हो सके।

बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने “मानक मंथन” की अवधारणा, औद्योगिक सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता में सुधार तथा मानकों के अद्यतन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संयुक्त निदेशक, बीआईएस सचिन चौधरी ने संशोधित भारतीय मानक आई.एस. 2925 पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें प्रभाव अवशोषण (शॉक एब्ज़ॉर्प्शन), अग्नि प्रतिरोधक क्षमता (फ्लेम रेज़िस्टेंस) तथा सेंध-रोधी क्षमता (रेज़िस्टेन्स टू पेनीट्रेशन) जैसी प्रमुख आवश्यकताओं और परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधि, उपभोक्ता संगठन, तकनीकी विशेषज्ञ तथा परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों सहित 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्तरांचल विश्वविद्यालय एवं ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी छात्रों ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

विशेषज्ञों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट से संबंधित भारतीय मानकों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक व्यावहारिक, उपयोगी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाए।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरदार पटेल की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक
Next: शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्रों को दी गयी पठन-पाठन एवं खेल सामग्री: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026
  • ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने May 11, 2026

You may have missed

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर
  • UTTARAKHAND NEWS

ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.