Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित, एकता गीत लॉन्च
  • UTTARAKHAND NEWS

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित, एकता गीत लॉन्च

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 30, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB DDN/हल्द्वानी -देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने की तैयारियां पूरी हो गई है। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह, कर्नल एसके जोशी, शिक्षाविद सुनील जोशी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सीबीसी नैनीताल की कलाकार शर्मिष्ठा बिष्ट का गाया और आनंद बिष्ट द्वारा संगीतबद्ध गीत ‘एकता का दीप जलायें हम सभी’ को भी लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ दीपा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय सरकार की पिछले 11 साल की उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है।

महापौर ने अपने भाषण में नशे के खिलाफ एकता दिखाने की अपील की। कारगिल युद्ध लड़ चुके सेवानिवृत कर्नल एसके जोशी ने बच्चों को याद दिलाया कि देश की एकता को बनाये रखना अब उनकी ज़िम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में कृष्ण राणा ने प्रथम, आराध्या रावत ने द्वितीय, और वंशिका बिश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रद्धा कश्मीरा ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय, और संस्कृति पांडे को तृतीय स्थान मिला।
पर्वतीय उत्थान कला समिति ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पेश किए।

स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी

कार्यक्रम में श्री जी स्वयं सहायता समूह, पूर्णिमा स्वयं सहायता समूह, और अर्जित स्वयं सहायता समूह ने प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें ज्वार, मक्का, राजमा सहित स्थानीय दालों एवं उत्पादों को दिखाया गया। इसके अलावा हाथ से बनाये स्वेटर, जूट के बैग आदि की बिक्री से लगभग ₹5000 एकत्र किए गए।

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो की श्रद्धा गुरूरानी ने किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शोभा चारक ने बताया कि कार्यक्रम का समापन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट, क्षेत्रीय प्रचार सहायक दीपक शर्मा, सीबीसी के गोपेश बिष्ट, दीवान सिंह, सेंट लॉरेंस स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता जोशी शामिल रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महालेखाकार उत्तराखंड ने जीपीएफ अदालत का किया आयोजन
Next: आईसीएआर द्वारा देहरादून के किसानों को नई गेहूँ की किस्में उपलब्ध कराई गईं

Related Stories

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026
  • ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने May 11, 2026

You may have missed

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर
  • UTTARAKHAND NEWS

ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.