Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव
  • UTTARAKHAND NEWS

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 30, 2025 1 minute read
.
  • देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश
  • पार्किंग के लिए इन्फोर्समेंट और शटल सेवा बढ़ाने पर दिया जोर

देहरादून-मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक माह में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि लगातार नई पार्किंग स्थल चिन्हित कर तैयार किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अंडरग्राउंड पार्किंग पर भी कार्य किए जाने की बात कही। कहा कि अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए सचिवालय एवं परेड ग्राउंड के साथ ही चकराता रोड पर उपलब्ध स्थानों की फिजिबिलिटी स्टडी करवा ली जाए। उन्होंने सीएमपी में दिए गए सुझावों और नए चिन्हित सम्भावित पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने इंदिरा मार्केट एवं आढ़त बाजार के कार्यों की प्रगति की जानकारी भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आढ़त बाजार भूमि आबंटन प्रक्रिया नवंबर तक पूर्ण कर शीघ्र अग्रेत्तर कार्यवाही शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंदिरा मार्केट के फेज-1 और फेज-2 के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों कार्यों के लिए टाईमलाईन निर्धारित कर शीघ्र प्रस्तुत किए जाने की बात कही।
मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि नई बसें शीघ्र संचालित किए जाने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाए जाने की दिशा में भी लगातार कार्य किए जाने पर बल दिया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव विनीत कुमार, श्रीमती रीना जोशी, एमएनए श्रीमती नमामी बंसल एवं उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से बृजेश कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Soochna: देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
Next: दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’; जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस; 06 अतिरिक्त वाहन धरातल पर जल्द

Related Stories

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर July 12, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 12, 2026
  • सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी July 11, 2026

You may have missed

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 11, 2026
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.