Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने किया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने किया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 31, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB DDN/हल्द्वानी-भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दवानी में किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आजाद हिंद फौज के सदस्यों तथा 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान मुख्य अतिथि विधायक वंशीधर भगत, कालाढूंगी, अतिविशिष्ट अतिथि दीपा धरमवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत) तथा सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर धीरेश जोशी ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

समारोह में कैप्टन स्व. पद्मादत्त जोशी (आजाद हिंद फौज), स्व. संतराम शर्मा (महात्मा गांधी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम में सहभागी) एवं कैप्टन स्व. जगन्नाथ जोशी (1962, 1965 और 1971 के युद्धों के वीर सैनिक) के परिजनों को विशेष सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा, चीड़ की छाल से कलाकृतियां बनाने वाले दिव्यांग बगेट कलाकार श्री जीवन जोशी को भी उनके उत्कृष्ट सृजनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एकता दौड़’ से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में अमन ने प्रथम, नवल ने दूसरा और ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना को पहला, सार्वी को दूसरा, हर्षिता को तीसरा और भूमिका को सांत्वना पुरस्कार मिले, वहीं नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता को प्रथम, इशानी को द्वितीय, संस्कृति को तृतीय और काजल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सरदार पटेल के जीवन, योगदान और भारत की एकता के निर्माण में उनकी भूमिका पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

विधायक वंशीधर भगत ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा, “सरदार पटेल ने जिस एकता और अखंडता की नींव रखी, उसे आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्थापित कर देश की भावी पीढ़ियों को एकता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया है।”

केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की नवपीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जाता है कि स्वतंत्रता और एकता केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज भी हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
Next: ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.