Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • अगर फौज का सिपाही नहीं होता तो विधायक-मंत्री भी नहीं होता : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

अगर फौज का सिपाही नहीं होता तो विधायक-मंत्री भी नहीं होता : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पृथक राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की अहम भूमिका का स्मरण करते हुए राज्य निर्माण के सभी आंदोलकारियों और बलिदानियों को नमन किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “अगर मैं फौज का सिपाही नहीं होता तो आज विधायक और मंत्री भी नहीं होता। मेरी पृष्ठभूमि सेना से रही है और उसी अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मैं जनसेवा कर रहा हूँ।”

उन्होंने राज्य स्थापना के 25 वर्षों में सैनिक कल्याण विभाग की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2000 में विभाग का बजट मात्र ₹4.26 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹80.50 करोड़ हो गया है — यानी लगभग 19 गुना वृद्धि। यह केवल संख्यात्मक उपलब्धि नहीं, बल्कि शहीदों और उनके परिवारों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य गठन के समय विभाग में 1,36,000 पूर्व सैनिक एवं आश्रित पंजीकृत थे, जो अब बढ़कर 1,92,000 हो गए हैं — इसमें 41 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं, सैनिक विश्राम गृहों की संख्या भी 18 से बढ़कर 36 हो गई है, जो हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं के प्रति सरकार की गंभीरता दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹1.50 करोड़ कर दिया गया है — यह 75 गुना वृद्धि है। इसी प्रकार, वर्ष 2014 से शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुदान राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर अब ₹50 लाख कर दी गई है, जो 5 गुना वृद्धि है।

कृषि और ग्रामीण विकास पर बोलते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि “सशक्त किसान, सशक्त उत्तराखंड हमारा मूल मंत्र है।” उन्होंने बताया कि बीते पच्चीस वर्षों में सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग एकजुट होकर किसानों की समृद्धि के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का गौरव उसके सैनिक और किसान हैं, और सरकार दोनों वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित
Next: CM धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेसकोर्स में टेका मथा

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.