Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 5, 2025 1 minute read
Share This Post

रुद्रपुर-उधमसिंह नगर जनपद प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी आज पंतनगर पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के तहत आगामी 7 नवम्बर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में होने वाले भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी किसानों को मिलेगी।

मंत्री जोशी ने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी परिषद तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद महेंद्र bhatt प्रगतिशील किसान और बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे।

कृषि मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सम्मेलन में लगभग 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर कृषि एवं संबंधित विभागों की वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों, बीजों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सम्मेलन को किसानों के हित में उपयोगी और प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेसकोर्स में टेका मथा
Next: हल्द्वानी में सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 2, 2026
सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 2, 2026
देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री April 2, 2026
  • सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई April 2, 2026
  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026

You may have missed

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 2, 2026
सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 2, 2026
देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.