Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा— स्नेहा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया, प्रदेश की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा स्रोत
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा— स्नेहा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया, प्रदेश की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा स्रोत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 8, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर और विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने स्नेहा राणा को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं।

उन्होंने कहा कि स्नेहा राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को भी गर्व से भर दिया है। स्नेहा ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा की यह उपलब्धि राज्य की सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि स्नेहा ने यह साबित किया है कि हमारे पर्वतीय प्रदेश की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना सकें। मंत्री जोशी ने स्नेहा के माता और परिजनों को भी बधाई दी और कहा कि परिवार का सहयोग और स्नेहा की लगन ही उनकी इस सफलता की कुंजी रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, अनुराग सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.