Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय तथा जनपद से संबंधित मुद्दों के समाधान की समीक्षा बैठक आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय तथा जनपद से संबंधित मुद्दों के समाधान की समीक्षा बैठक आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 10, 2025 1 minute read
.
देहरादून-मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय तथा जनपद से संबंधित मुद्दों के समाधान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा जनपदों से संबंधित विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मुख्य सचिव ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि आवारा डॉग के समुचित प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने हेलीपैड के संबंध में निर्देशित किया जहां-जहां उसके कॉर्डिनेट में  भिन्नता आ रही है तो उसका मौका मुआयना करते हुए उसके एक्चुअल मेजरमेंट के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित करें।
मुख्य सचिव ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा इसके सुधारीकरण के संबंध में निर्देशित किया कि यदि कहीं पर इस संबंध में कोई इशू हो तो इसका प्रस्ताव प्रेषित करें तथा एक बार ऐसे सड़क मार्गों का मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें जहां पर सड़क सुधारीकरण के संबंध में कोई इशू है।
उन्होंने कहा कि जेसीबी संचालकों के  आपदा प्रबंधन से संबंधित यदि किसी जनपद में कोई भुगतान अवशेष है तो उसका तुरंत भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा यदि धनराशि उपलब्ध नहीं है तो इसका आपदा प्रबंधन को प्रस्ताव प्रेषित करें।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं के इंप्रूवमेंट के संबंध में निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण से संबंधित जो भी प्रस्ताव हों उसको शासन को प्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि पार्किंग को बेहतर बनाने से संबंधित यदि शासन से कोई इंटरवेंशन की आवश्यकता हो तो तत्काल सूचित करें तथा इस संबंध में प्रगति को तेज करना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के संबंध में कहा कि उन घोषणाओं की व्यावहारिकता का परीक्षण जरूर किया जाए, साथ ही घोषणाओं को पूरा करने के लिए यदि विभाग के पास बजट की उपलब्धता है तो पहले उसका सदुपयोग करें तथा यदि अतिरिक्त डिमांड की जरूरत पड़ती है तो ही प्रस्ताव बनाएं।
इस दौरान प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल एल फैनई व आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव रंजीत सिन्हा सहित विभिन्न सचिव, आयुक्त कुमाऊं मंडल तथा जनपद से संबंधित जिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य के रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न समारोह व आयोजनों से संबंधित फीडबैक, सुझावों और अनुभवों का डॉक्यूमेंटेशन करें- मुख्य सचिव
Next: दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.