Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 11, 2025 1 minute read
Share This Post
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, नौकरी और आर्थिक सहायता जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।
स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को जो सहयोग मिल रहा है, उससे राज्य में खेलों का वातावरण और अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए एक नया प्रेरक अध्याय है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग
Next: प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ शिक्षा के उत्थान लिए जिला प्रशासन का क्रांतिकारी विजन

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.