Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कोटद्वार के पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

कोटद्वार के पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 12, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कोटद्वार के पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से गढ़वाल, कुमाऊं और उत्तर प्रदेश के मिलिट्री स्टेशन मुख्यालयों को जोड़ने वाली बहुआयामी लालढांग–कोटद्वार–रामनगर मार्ग के निर्माण प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने और इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून, लैंसडौन तथा रानीखेत में क्रमशः गढ़वाल और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर स्थित हैं, जिनके माध्यम से भारतीय सेना के अधिकारी एवं जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि वर्तमान में इन सभी प्रशिक्षण अकादमियों एवं रेजिमेंटल सेंटर्स को आपस में जोड़ने हेतु कोई बहुआयामी सड़क उपलब्ध नहीं है। ऐसी सड़क के निर्माण से सैन्य गतिविधियों एवं आवागमन में त्वरितता और सुगमता आएगी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि इस विषय में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार भी जताया।

इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, संयोजक मेहरबान सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मदन नेगी, गणेश रावत, ठाकुर सिंह गुसाई, सुरेश गुसाईं, जीत सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी मिलेगी नौकरी: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next: बेटे कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को कर रहे थे घर से बेदखल, डी.एम. बंसल ने लिया एक्शन

Related Stories

राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रूपये की छात्रवृत्ति
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रूपये की छात्रवृत्ति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रूपये की छात्रवृत्ति March 12, 2026
  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026

You may have missed

राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रूपये की छात्रवृत्ति
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रूपये की छात्रवृत्ति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.