Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 14, 2025 1 minute read
.

देहरादून-प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एग्रीफेस्ट में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों, कृषि-स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और कृषि से जुड़े विभागों को एक ही मंच पर लाकर नवाचार, कौशल, उद्यमिता और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में कृषि, ग्रामीण विकास, बागवानी, पशुपालन व अन्य संबद्ध विभागों के 10–15 आधिकारिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न योजनाओं, पहलों और सफल समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इससे छात्रों, किसानों और युवा उद्यमियों को प्रेरणा मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करने का बेहतरीन माध्यम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित मिलेट्स बेहतरीन गुणवत्ता के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी द्वारा पहली फाइल पीएम किसान निधि पर हस्ताक्षर करना किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भी कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कृषि विद्यालय को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में चेयरमैन कमल घनसाला, वाइस चांसलर अमित कुमार भट्ट, एन.के. नौटियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और किसान उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले-सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील
Next: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए जीत की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026

RECENT POSTS

  • जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम September 15, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति September 15, 2026
  • ’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’ September 15, 2026

You may have missed

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.