Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • देहरादून में ऑडिट दिवस-2025 का हुआ आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में ऑडिट दिवस-2025 का हुआ आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 16, 2025 1 minute read
.

PIB Dehradun-16 नवम्बर का दिन भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के देहरादून स्थित तीनों कार्यालयों में ऑडिट दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही 16 से 29 नवम्बर तक चलने वाली ऑडिट के प्रति जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियों का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सुशासन के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में ऑडिट की महत्ता के प्रति जनसामान्य तथा हितधारकों में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सुशासन में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के योगदान तथा देश के सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थान के गौरवशाली इतिहास और लम्बी विकास-यात्रा को अभिचिह्नित करने के लिए भी ये दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम ऑडिट दिवस-2025 नई दिल्ली स्थित कैग मुख्यालय में उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज आलम तथा महालेखाकार (लेखापरीक्षा) उत्तराखण्ड श्री संजीव कुमार ने प्रतिभाग किया। देहरादून स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिकों ने भी कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया।

ऑडिट दिवस की गतिविधियों के अंतर्गत कौलागढ़ स्थित ऑडिट भवन में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, कार्मिकों एवं हितग्राहियों के लिए कार्यशालाएं, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर संगोष्ठियां, एक वॉकथॉन, कौलागढ़ परिसर में ऑडिट मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान संस्थान की समस्त हितग्राहियों तक पहुँच तथा उनके साथ संबंधों की प्रगाढ़ता पर विशेष ध्यान केन्द्रित रहेगा।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नयागांव हाथीबड़कला में 619 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के लिए की घोषणा, मेधावी छात्रों के लिए 51 हजार की छात्रवृत्ति और प्रतिवर्ष 11 लाख रुपए विद्यालय के जीर्णोद्धार के कार्य के लिए दिया सहयोग

Related Stories

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ July 13, 2026
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी July 13, 2026
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर July 12, 2026

You may have missed

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र-सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • UTTARAKHAND NEWS

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.