Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया आभार
  • UTTARAKHAND NEWS

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया आभार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 3, 2025 1 minute read
.
खटीमा /देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को खटीमा दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को गन्ना, तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी—भेंट की।

महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैसले को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य
₹375 से बढ़कर ₹405 प्रति क्विंटल हो गया है। सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹365 से बढ़कर ₹395 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद उत्तराखंड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना समर्थन मूल्य देने वाला राज्य बन गया है, जो गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में राज्य किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस पर हल्द्वानी में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह, दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं August 15, 2026
  • लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता August 15, 2026
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत August 15, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.