Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹303.46 लाख की सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹303.46 लाख की सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 5, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़कला़ स्थित शक्ति कॉलोनी में ₹303.46 लाख की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को सीवरेज समस्या से राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी, सख्त नकल कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगण स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भूपेंद्र कठेत, आनंद सिंह बिष्ट, सतेंद्र नाथ, उमेश सिंह नेगी, सागर मल्ल अरोड़ा, राम दयाल भट्ट, जगदीश सेमवाल, रुक्मणि गौड़, मीरा भंडारी, भावना चौधरी, उषा चमोली, ओम प्रकाश बागड़ी तथा अधिशासी अभियंता पेयजल निगम जे.एम. बेलवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती
Next: श्रमिक अधिकारों के लिए संघर्ष से लेकर राष्ट्र निर्माण हेतु अभूतपूर्व योगदान करने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर-अर्जुन राम मेघवाल

Related Stories

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 28, 2026
हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 28, 2026
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • UTTARAKHAND NEWS

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 27, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश July 28, 2026
  • Police verified 2,873 people seen on CCTV engaged in attacking cops and vandalising vehicles July 27, 2026

You may have missed

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 28, 2026
हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 28, 2026
Police verified 2,873 people seen on CCTV engaged in attacking cops and vandalising vehicles
  • NATIONAL NEWS

Police verified 2,873 people seen on CCTV engaged in attacking cops and vandalising vehicles

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 27, 2026
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • UTTARAKHAND NEWS

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 27, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.