Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं विषय पर कार्यक्रम आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं विषय पर कार्यक्रम आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 5, 2025 1 minute read
.

PIB Dehradun-5 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग देहरादून के तत्वाधान में “आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं” विषय पर आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन के सभागार में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया |

आयोजन का शुभारम्भ आयकर विभाग के उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड प्रभार की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, श्रीमती अपर्णा करण ने दीप प्रजवाल्लित से किया | समारोह में श्रीमती रेणुका जैन गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून, श्रीमती सुनीता सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून, शेओदान सिंह भदौरिया, प्रधान आयकर आयुक्त, (ओ.एस.डी.), कानपुर, योगीश नायक, सी.सी.एफ. (ओएनजीसी) एवं  के. आर. बाबू, सी.ओ.आई. – आई.डी. & डब्लू.ई०. (ओएनजीसी) भी शामिल रहे |

मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड प्रभार द्वारा क्षेत्र के शीर्षस्थ करदाता के रूप में ओएनजीसी (कॉर्पोरेट श्रेणी) एवं श्री रिषभ पन्त (व्यक्तिगत श्रेणी) को कार्यक्रम में सम्मानित किया | श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, कानपुर द्वारा अपने उद्बोधन में क्षेत्र के करदाताओं को समुचित आयकर देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनकी समस्याओं का विभाग द्वारा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया | इसके अलावा श्रीमती अपर्णा करण ने टीडीएस एवं एडवांस टैक्स में कमी पर आयकर दाताओं को आगाह किया और समय से कर चुकाने की अपील की। कार्यक्रम में अमरपाल सिंह, अपर आयकर आयुक्त, (टी.डी.एस.), देहरादून ने टी.डी.एस प्रावधानों के अंतर्गत विभिन्न अनुपालनों के सम्बन्ध में जानकारी साझा की |

कार्यक्रम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, बार एसोसिएशन, शहर के विभिन्न व्यापर मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्य उपस्थित रहे | विपिन नागलिया, सुनील मैसन नें व्यापर संघ देहरादून एवं सिद्धार्थ अग्रवाल नें उत्तराखंड बिल्डर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधितव किया | इसके अतिरिक्त  परिमल पटेट, श्री रवि महेश्वरी एवं राजीव साहनी, सीए एसोसिएशन, देहरादून तथा तुषार सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से उपस्थित रहे | एस.के. चटर्जी, आयकर आयुक्त (अपील) ने कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया |

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ
Next: CM धामी ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “, उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से – मुख्यमंत्री

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.