Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 7, 2025 1 minute read
.

देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित डाकरा बाजार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करेगी और स्थानीय निवासियों को प्रदूषण व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाएगी। इस दौरान उन्होंने गढी कैंट के सम्भ्रान्त एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि “धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी समय पर करती है। विकास कार्यों की यह निरंतरता सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और इस परियोजना के पूर्ण होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से मसूरी विधानसभा में लगभग 23 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। मंत्री जोशी का कहना है कि हमारी सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्यों को अनवरत रूप से किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी देवभूमि पूरे देश में 75 % सैनिकों की आपूर्ति करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्यधाम को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र कौर सौंधी, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, समीर डोभाल, बेला गुप्ता, देवेंद्र पाल सिंह, मधु खत्री, टी. डी.भूटिया, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, निर्मला भट्ट, रेखा, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाते विभाग के अधिकारी
Next: मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

Related Stories

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
गहनता से मतदाता सूची का करें सत्यापन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • UTTARAKHAND NEWS

गहनता से मतदाता सूची का करें सत्यापन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 19, 2026
मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल November 20, 2026
  • गहनता से मतदाता सूची का करें सत्यापन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी November 19, 2026
  • मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां November 18, 2026

You may have missed

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
गहनता से मतदाता सूची का करें सत्यापन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • UTTARAKHAND NEWS

गहनता से मतदाता सूची का करें सत्यापन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 19, 2026
मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डॉ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 18, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.