Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भगरतौला में किसानों से किया संवाद, पॉलीहाउस क्लस्टर मॉडल की सराहना की
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भगरतौला में किसानों से किया संवाद, पॉलीहाउस क्लस्टर मॉडल की सराहना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 9, 2025 1 minute read
Share This Post

अल्मोड़ा– कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊँ दौरे के दौरान आज जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलादेवी स्थित ग्राम भगरतौला का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

कृषि मंत्री जोशी ने चौपाल के माध्यम से कृषकों के साथ संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पॉलीहाउस का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।

भगरतौला ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जिला योजना एवं उद्यान विभाग द्वारा स्थापित 100 से अधिक पॉलीहाउस में क्लस्टर आधारित कृषि की जा रही है, जिसमें आलू, शिमला मिर्च, गोभी, मैथी, धनिया, मिर्च आदि सब्जियों की खेती हो रही है। इससे स्थानीय किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है और आजीविका मजबूत हुई है। मंत्री जोशी ने किसानों के इस प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सैम देवता समूह की लखपति दीदियों से भी वार्ता की और उनके स्व–रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

विभागीय मंत्री ने जंगली जानवरों के आतंक की समस्या और फेसिंग भुगतान तथा पॉलीहाउस की पन्नी बदलने संबंधी मामलों पर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।भगरतौला गांव के दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनपड़ चाय बागान का भी अवलोकन किया और वहां कार्य कर रहे लोगों से भी वार्ता की। इसके उपरांत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनी गांव और तरुला गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। नैनी गांव में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पानी लिफ्टिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यंत भी प्रदान किए।

कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि एवं उद्यान योजनाओं को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान तक बेहतर सुविधाएं, अनुदान और नई तकनीकें समय पर उपलब्ध हों।इस अवसर पर किसान खीमा नन्द पांडेय, रेबाधर पाण्डेय, देवदार पाण्डेय, हरि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
Next: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के दन्या में पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल स्व. विपिन चंद्र जोशी को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.