Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री धामी ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 9, 2025 1 minute read
.
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स  को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और मानवता के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी पूरी ईमानदारी से निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक करीब 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। जिसके माध्यम से प्रदेश के लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इनमें से पाँच मेडिकल कॉलेज पहले से ही संचालित किए जा चुके हैं, जबकि दो और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही हेली एंबुलेंस, आपातकालीन परिस्थितियों में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। राज्य में मरीजों को पैथोलॉजिकल जांचों की भी निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दूरदराज के गाँवों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है। 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं, साथ ही  356 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी गतिमान है। 1248 नर्सिंग अधिकारियों और 170 टेक्नीशियनों को भी नियुक्तियां प्रदान की गई है और करीब 600 नर्सिंग अधिकारियों की चयन प्रक्रिया भी गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले भर्तियों में भारी पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था। हमने, राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। आज सभी चयन प्रक्रियाएँ मेरिट के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनके कौशल और परिश्रम का पूरा लाभ मिल रहा है। अब तक प्रदेश के लगभग 27 हजार युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जहां भी पद रिक्त हैं, उन्हें जल्द से जल्द आयोग के माध्यम से भरा जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज में 62 प्रतिशत परमानेंट फैकल्टी हैं। भविष्य में ये संख्या और बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का काम 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले सत्र से दोनों मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 625 बच्चे एमबीबीएस और 256 बच्चे पीजी कर रहे हैं। राज्य में करीब 100 कॉलेज हैं, जिसमें से 14 हजार बच्चे हर साल नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा हाल ही में नियुक्त हुए 3000 नर्सिंग स्टाफ में 100 प्रतिशत लोग उत्तराखंड राज्य के  हैं। उन्होंने कहा राज्य में 32 लाख लोगों की निःशुल्क जांच, 350 लोगों को एयर एम्बुलेंस से हाइय सेंटर रेफर किया गया है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक खजान दास, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौजूद थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के दन्या में पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल स्व. विपिन चंद्र जोशी को दी श्रद्धांजलि
Next: नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकापर्ण

Related Stories

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब
  • UTTARAKHAND NEWS

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब October 10, 2026
  • जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक October 10, 2026
  • उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण October 9, 2026

You may have missed

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब
  • UTTARAKHAND NEWS

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • UTTARAKHAND NEWS

भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.