Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के दौरान पिथौरागढ़, डीडीहाट का किया दौरा, पैतृक गांव पहुंचकर ग्रामीणों की सुनी समस्या
  • UTTARAKHAND NEWS

मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के दौरान पिथौरागढ़, डीडीहाट का किया दौरा, पैतृक गांव पहुंचकर ग्रामीणों की सुनी समस्या

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 10, 2025 1 minute read
Share This Post

पिथौरागढ़– कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री जोशी ने घोषणा की कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए एक हॉस्टल का निर्माण जल्द किया जाएगा, जिसका नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक मिलन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे पूर्व सैनिकों को संवाद और सहयोग का सशक्त मंच मिल सकेगा।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वर्गीय जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी भारतीय सेना में अद्वितीय नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे हैं तथा उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसके बाद मंत्री जोशी ने डीडीहाट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया और जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि पूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पाँचों ब्लॉक प्रतिनिधि नियमित भ्रमण कर रहे हैं। बताया गया कि नए सैनिक कल्याण कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 744.08 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक 172 पेंशन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सैनिकों तथा उनके आश्रितों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान डीडीहाट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

अपने पैतृक गांव छनपट्टा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंत्री जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग अधिकारियों को सचल दल केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने और किसानों को खाद व दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

डीडीहाट आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर मंत्री जोशी ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को आदिचेरा–हुनेरा, देवीसोना–गराली, सानदेव–चोबाटी–अदलगांव, आदिचोरा–सीढ़ी और डीडीहाट–पम्पश्यारी मोटर मार्गों के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, कल्पना देवलाल, जिला पंचायत सदस्य कमला जुयाल, सी.एस. भाटी, से.नि. कर्नल करम सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मयूख भट्ट, एसडीएम मंजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के.एस. बिष्ट, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, अर्जुन अवॉर्डी तथा कृषि एवं ग्राम विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मिट्टी से आय का नया अवसर : कार्बन क्रेडिट मॉडल आईआईटी रुड़की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी
Next: पिथौरागढ़ में गुरना माता के दर्शन कर माँ का आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.