Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि और बागवानी को आधुनिक बनाने की दिशा में महानिदेशक वंदना सिंह की पहल, गैर-मौसमी और एग्जॉटिक सब्जियों की खेती के लिए नई तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि और बागवानी को आधुनिक बनाने की दिशा में महानिदेशक वंदना सिंह की पहल, गैर-मौसमी और एग्जॉटिक सब्जियों की खेती के लिए नई तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 13, 2025 1 minute read
.
देहरादून-राज्य के कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान विभाग वंदना सिंह ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की।
महानिदेशक ने निर्देश दिए कि जायका-उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा की और निर्देश दिया कि परियोजना की कार्ययोजना को ज़मीनी स्तर की वास्तविक गतिविधियों के अनुरूप संशोधित किया जाए। जनपद में जिन क्लस्टर में परियोजना का क्रियान्वयन किया जाना है, वहां स्टाफ की तैनाती इसी माह कर ली जाए। योजना अंतर्गत, प्रस्तावित ऑफ-सीज़न (गैर-मौसमी) और एग्जॉटिक सब्ज़ियों की खेती के लिए पौध विकसित करने तथा सरकारी बागानों में पर्याप्त रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में नोडल अधिकारी ने बताया कि राज्य की नर्सरियों के पुनर्जीवन के लिए मास्टर प्लान का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और नर्सरी विकास अधिकारियों के कार्य विभाजन और ड्यूटी चार्ट की प्रक्रिया इसी माह पूर्ण हो जाएगी। राज्य में आलू बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु विस्तृत प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया गया। महानिदेशक ने इस प्लान के क्रियान्वयन के लिए चिन्हित नर्सरियों में आलू विकास अधिकारी की तैनाती के लिए इसी सप्ताह आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान विभाग, उत्तराखण्ड ने सगंध पौधा केंद्र (कैप), सेलाकुई का निरीक्षण किया और केंद्र निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान को महक क्रांति के अंतर्गत क्लस्टर्स में सगन्ध पौध पर कार्य करने, क्लस्टर्स का दायरा बढ़ाने और वैल्यू चेन पर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देश दिया कि उद्यान विभाग के नए कर्मचारियों (जैसे नर्सरी अधिकारी, माली आदि) को उच्च गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री तैयार करने के लिए कैप द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। महानिदेशक ने यह भी कहा कि दिसंबर माह में प्रगतिशील सगंध कृषकों के साथ कैप में एक बैठक आयोजित की जाए। कैप स्थित टिसू कल्चर लैब का निरीक्षण कर महानिदेशक ने केंद्र निदेशक को अखरोट की पौध सामग्री को टिश्यू कल्चर विधि से तैयार करने के लिए केन्द्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के सहयोग से कार्य शुरू करने और च्यूरा उत्पादों की वैल्यू चेन पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं महानिदेशक ने उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में प्रबंध निदेशक विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद थे। महानिदेशक ने मजखाली प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली और कृषि सखियों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के अनुसंधान एवं विकास कार्यों को उत्तराखंड में लागू करने हेतु सहयोग स्थापित करने, जैविक उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने और परिषद के आय स्रोत विकसित करने पर ज़ोर दिया। साथ ही, जीआई प्राप्त उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। महानिदेशक ने जनपद देहरादून के ग्राम सीरियों एवं गुंदियावाला का भ्रमण कर जैविक खेती करने वाले किसानों से भी मुलाकात की।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
Next: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में संचालित किया जाएगा ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.